LOADING

Type to search

धर्मांतरण मामले में कांग्रेस पर बरसे सांसद रावत, बोले- आदिवासियों के हितों के खिलाफ है यह सोच

political

धर्मांतरण मामले में कांग्रेस पर बरसे सांसद रावत, बोले- आदिवासियों के हितों के खिलाफ है यह सोच

Share

रघुवीर मीणा के बयान पर उठाए सवाल
उदयपुर, 10 जून:
ऋषभदेव क्षेत्र के कानूवाड़ा में कथित धर्मांतरण मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि धर्मांतरण जैसी गंभीर घटना पर कांग्रेस का रुख आखिर किसके हित में है।
रावत ने कहा कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार लोगों के तार झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल से जुड़े होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले धर्मांतरण की घटना से इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूर्व सांसद रघुवीर मीणा से पूछा कि जब वे स्वयं जांच की बात कर रहे हैं तो पहले ही निष्कर्ष कैसे निकाल रहे हैं।
विदेशी फंडिंग की जांच की मांग
सांसद ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण गतिविधियों के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम करता है, जिसमें भीड़ जुटाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक कई लोग जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां आदिवासी क्षेत्रों के विकास में बाधक हैं। रावत ने मामले में विदेशी फंडिंग और वित्तीय नेटवर्क की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे तंत्र को बेनकाब करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रलोभन या दबाव के आधार पर धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं है और मूल आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *