LOADING

Type to search

सेवा और विकास के मुद्दों पर सांसद का दौरा

political

सेवा और विकास के मुद्दों पर सांसद का दौरा

Share

नाथद्वारा/कुम्भलगढ़, 26 सितम्बर: सेवा संकल्प अभियान के तहत राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सेवा, विकास और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। नाथद्वारा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया और केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों को मिल रही सेवाओं पर चर्चा की। इसके बाद कुम्भलगढ़ क्षेत्र में देसूरी की नाल का अधिकारियों के साथ दौरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के विकास एवं उन्नयन प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने यातायात सुरक्षा के साथ वन्यजीव और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा पर जोर दिया। दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक, निगरानी व्यवस्था और व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की आवश्यकता बताई। बाद में वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *