LOADING

Type to search

एमपीयूएटी की छात्राओं ने कुल्लू में दिखाया साहस

National

एमपीयूएटी की छात्राओं ने कुल्लू में दिखाया साहस

Share

उदयपुर, 14 अक्टूबर: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कुल्लू में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साहसिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। छात्राओं ने रॉक क्लाइम्बिंग, सीट रैपलिंग, नॉट क्लाइम्बिंग और रिवर क्रॉसिंग सहित कई गतिविधियों में अपनी क्षमता दिखाई। शिविर में उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने, जोखिम के प्रति सजग रहने और टीम भावना के साथ लक्ष्य हासिल करने का प्रशिक्षण मिला। केयरटेकर ऑफिसर राम नारायण कुम्हार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने भागीदारी की। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *