LOADING

Type to search

तीन चरणों के मतदान में नाई पंचायत समिति सबसे आगे, सायरा सबसे पीछे

political

तीन चरणों के मतदान में नाई पंचायत समिति सबसे आगे, सायरा सबसे पीछे

Share

जिला परिषद और पंचायतीराज चुनाव में दूसरे चरण में सर्वाधिक 69.47 प्रतिशत मतदान, अंतिम चरण में सबसे कम 64.94 फीसदी वोट पड़े
उदयपुर, 4 नवम्बर:
उदयपुर जिले में पंचायतीराज एवं जिला परिषद चुनाव के तीनों चरणों में मतदान प्रतिशत में काफी अंतर देखने को मिला। कहीं मतदान का आंकड़ा 80 प्रतिशत के पार पहुंचा तो कहीं यह 60 प्रतिशत से भी नीचे रहा। तीनों चरणों की तुलना में दूसरे चरण में सर्वाधिक 69.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि तीसरे और अंतिम चरण में सबसे कम 64.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 66.91 रहा।
पंचायत समिति वार आंकड़ों में पहले चरण की नाई पंचायत समिति 81.05 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में सबसे आगे रही। वहीं, तीनों चरणों में सबसे कम मतदान दूसरे चरण की सायरा पंचायत समिति में दर्ज किया गया, जहां 58.44 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया।
पहले चरण में शामिल 10 पंचायत समितियों में नाई के बाद झाड़ोल में 75.64, ओगणा में 74.78 और फलासिया में 73.46 प्रतिशत मतदान हुआ। गिर्वा में 69.40, घासा में 65.51, मावली में 62.30, वल्लभनगर में 61.29 और भींडर में 60.18 प्रतिशत वोट पड़े। कुराबड़ में सबसे कम 58.97 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण की छह पंचायत समितियों में कोटड़ा 78.15 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। देवला में 72.94, बड़गांव में 71.16, गोगुंदा में 69.41 और सुलाव में 68.38 प्रतिशत मतदान हुआ। सायरा में सबसे कम 58.44 प्रतिशत वोट पड़े।
तीसरे चरण की चार पंचायत समितियों में कल्याणपुर में सर्वाधिक 67.06 प्रतिशत मतदान हुआ। ऋषभदेव में 66.75, नयागांव में 64.87 और खेरवाड़ा में सबसे कम 62.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह अंतिम चरण का कुल मतदान पहले चरण से 1.97 और दूसरे चरण से 4.53 प्रतिशत अंक कम रहा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *