नरेंद्र धाकड़ बने जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय विशेषज्ञ
Share
उदयपुर, 01 जून: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता नरेंद्र धाकड़ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ नियुक्त किया गया है। जल प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। धाकड़ ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता, नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी संचालन में तकनीकी मार्गदर्शन देंगे। उनकी नियुक्ति पर उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है।
