LOADING

Type to search

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु सम्मानित, ओजस्वी कविता से गूंजा समारोह

Local

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु सम्मानित, ओजस्वी कविता से गूंजा समारोह

Share

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु सम्मानित, ओजस्वी कविता से गूंजा समारोह
उदयपुर, 28 जून:
दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर महावीर युवा मंच उदयपुर द्वारा आयोजित भव्य समारोह में इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘भामाशाह सम्मान’ प्रख्यात राष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु को प्रदान किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उनके ओजस्वी काव्य पाठ ने पूरे समारोह को राष्ट्रभक्ति और मेवाड़ के गौरव से सराबोर कर दिया।
हाथीपोल स्थित भामाशाह प्रतिमा परिसर में आयोजित समारोह में राव अजातशत्रु ने अपनी चर्चित पंक्तियां—
“मेवाड़ी पानी दानवीर भामाशाहों की पूंजी है,
इस पूंजी के कारण ही चेतक की टापें गूंजी हैं।”
—सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति पर परिसर देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, महावीर युवा मंच के संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी, रजनी डांगी, प्रताप गौरव केंद्र के महावीर चपलोत, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, ओसवाल समाज के प्रकाश कोठारी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, साहित्यकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने भामाशाह के अद्वितीय त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और मेवाड़ के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भामाशाह का आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन आलोक पगारिया ने किया। बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों, समाजसेवियों और शहरवासियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय और यादगार बना दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *