LOADING

Type to search

सुविवि में आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

education

सुविवि में आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

Share

नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पर जोर
उदयपुर, 22 मई:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से “डिजाइनिंग एंड इम्प्लीमेंटिंग आउटकम बेस्ड एजुकेशन” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में परिणाम आधारित शिक्षण प्रणाली को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना भी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने का आह्वान किया।
आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि कार्यशाला में Course Outcomes, Program Outcomes, Bloom’s Taxonomy और SDGs आधारित पाठ्यक्रम निर्माण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता प्रो. कृष्णकांत दवे ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिणाम आधारित मूल्यांकन प्रणाली को आवश्यक बताया। कार्यशाला में विभिन्न संकायों के शिक्षक, आईक्यूएसी सदस्य और शिक्षाविद शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *