LOADING

Type to search

एशिया पेसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

Sports

एशिया पेसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

Share

राजस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम आस्ट्रेलिया में पेश करेगी मजबूत दावेदारी
उदयपुर, 22 सितम्बर
: सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान के उदयपुर निवासी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में पदस्थापित शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा को भारतीय लैक्रोज टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से राजस्थान के खेल जगत एवं लैक्रोज खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता से पूर्व हाई परफॉर्मिंग प्रशिक्षण शिविर 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आगरा में आयोजित होगा।
लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के अनुसार प्रतियोगिता में भारतीय महिला एवं पुरुष टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी और देश के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदारी पेश करेंगी जिसकी जिम्मेदारी अनुभवी प्रशिक्षक नीरज बत्रा को सौंपी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रशिक्षण रिकॉर्ड
नीरज बत्रा के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में भारतीय लैक्रोज टीम ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। एशियन लैक्रोज गेम्स-2024, समरकंद (उज़्बेकिस्तान) में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद एशियन लैक्रोज गेम्स-2026, रियाद (सऊदी अरब) में भारतीय महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की तथा हाल ही में क्वालालम्पुर, मलेशिया में महिला टीम ने कांस्य पदक जीत अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
राजस्थान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बनाया दबदबा
नीरज बत्रा के मार्गदर्शन में राजस्थान के खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में विभिन्न आयु वर्गों की राष्ट्रीय लैक्रोज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान के खिलाड़ियों ने इस दौरान 15 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप से राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ी है। नीरज बत्रा के प्रशिक्षण में तैयार इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे जनजातीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश गया है।
भारतीय टीम के लिए नई चुनौती
अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में नीरज बत्रा के सामने भारतीय टीमों को रणनीतिक रूप से मजबूत तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालिया अंतरराष्ट्रीय सफलताओं के बाद भारतीय टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
नीरज बत्रा की नियुक्ति पर राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सीईओ सज्जाद खान एवं पदाधिकारीगण, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त खजान सिंह, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग उपायुक्त केपी सिंह, अमृता दाधीच, संयुक्त निदेशक शिक्षा वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़, सीबीईओ बड़गांव किरण कोटिया, प्रधानाचार्य धार भावना गुर्जर, महिपाल सिंह राठौड़, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोज चौधरी, हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक मोहन चौबिसा, बॉल बेडमिंटन संघ सचिव दीपक प्रताप चांवरिया, सॉफ्ट टेनिस संघ सचिव भावना बत्रा सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अरविंद सिंह राव, राकेश पालीवाल, आदित्य पांडे, डॉ भेरू सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह झाला, विजय शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारीगण, लैक्रोज खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नीरज बत्रा को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *