LOADING

Type to search

बीसीआई निर्माण चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, सौम्या लुथरा बनीं प्रेसिडेंट

socal

बीसीआई निर्माण चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, सौम्या लुथरा बनीं प्रेसिडेंट

Share

उदयपुर, 9 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण चैप्टर के जुलाई सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी की अनुशंसा पर गठित नई टीम आगामी कार्यकाल में चैप्टर की गतिविधियों का संचालन करेगी। नई कार्यकारिणी में उपेन्द्र तातेड़ और निर्मल हरपावत को चीफ एडवाइजर, सौम्या लुथरा को प्रेसिडेंट, दिनेश कोठारी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, महेश गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट, राजू शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, हर्ष बोकड़िया को सेक्रेटरी, आशीष शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, सुमन बोराणा को ट्रेजरर और अनिल वैष्णव को स्पोक्सपर्सन बनाया गया है। मुकेश माधवानी ने कहा कि नई कार्यकारिणी निर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर नेटवर्किंग, नेतृत्व और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *