LOADING

Type to search

आरएसएमएम वर्कर्स इंटक यूनियन झामरकोटड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित

Local

आरएसएमएम वर्कर्स इंटक यूनियन झामरकोटड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित

Share

जगदीश राज श्रीमाली ने की घोषणा, शीघ्र होगा शपथ ग्रहण समारोह
उदयपुर, 9 जुलाई:
राजस्थान प्रदेश इंटक अध्यक्ष एवं उदयपुर रॉक फॉस्फेट माइंस ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने आरएसएमएम वर्कर्स इंटक यूनियन, झामरकोटड़ा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
कार्यालय प्रभारी खुशवेंद्र कुमावत ने बताया कि श्रमिक नेता चैनराम डांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा केशुलाल मीणा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, दयाशंकर कुमावत और हरिराम मेघवाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। कन्हैयालाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित नौ उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। हेमंत मेघवाल को कोषाध्यक्ष और दुर्गाशंकर मीणा सहित कुल 51 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
श्रीमाली ने कहा कि नई कार्यकारिणी श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। यूनियन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही झामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *