उदयपुर में नया रूफटॉप रेस्टोरेंट ‘किक इन द ब्रिक’ और ‘इकोसिप कैफे’ शुरू
Share
उदयपुर, 2 जून: पर्यटन नगरी उदयपुर में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को नया आयाम देते हुए ईको होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड ने गोवर्धन विलास स्थित ईको बुटीक सात्वा में डबल-डेकर रूफटॉप रेस्टोरेंट ‘किक इन द ब्रिक’ और ‘इकोसिप कैफे’ का शुभारंभ किया। 19 आधुनिक कमरों वाली इस प्रॉपर्टी में शुद्ध शाकाहारी भोजन, बैंक्वेट सुविधाएं और अरावली के मनोरम दृश्यों के बीच रूफटॉप डाइनिंग का अनुभव मिलेगा। यहां सात्विक भारतीय, पैन-एशियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। कंपनी ने वीकेंड मॉर्निंग “भजन क्लबिंग” की भी शुरुआत की है, जिसमें भक्ति संगीत, वेलनेस और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कंपनी के चेयरमैन विनोद कुमार त्रिपाठी ने इसे संस्कृति, भोजन और सामाजिक जुड़ाव को एक मंच पर लाने की पहल बताया।
