LOADING

Type to search

1.80 करोड़ की ज्वेलरी चोरों का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं

Local

1.80 करोड़ की ज्वेलरी चोरों का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं

Share

उदयपुर, 26 मार्च: कुराबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस से महज 150 मीटर दूर स्थित ज्वेलरी शॉप में 1.80 करोड़ रुपए के सोना-चांदी चोरी के मामले में 12 दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जांच जिला स्पेशल टीम को सौंपी गई है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
पीड़ित ज्वेलर अशोक सोनी के बेटे मोहित ने बताया कि 15 मार्च को 7 नकाबपोश बदमाश दुकान से करीब 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चुराकर ले गए। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए। दुकान पूरी तरह खाली हो चुकी है, फिर भी ग्राहकों को जवाब देने के लिए ज्वेलर रोज दुकान खोलने को मजबूर है। वारदात के दौरान ऊपर का किराएदार भी बाहर था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *