IPR पोर्टल बंद होने से नर्सिंग अधिकारियों की वेतनवृद्धि अटकी
Share
उदयपुर, 17 जुलाई: तकनीकी कारणों और समय पर ऑनलाइन IPR प्रस्तुत नहीं हो पाने से कई नर्सिंग अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि अटक गई है। इस समस्या को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने प्राचार्य और अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निदेशालय से IPR विंडो दोबारा खोलने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि शीघ्र पोर्टल नहीं खोला गया तो अनेक नर्सिंग अधिकारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदेश स्तर पर भी मुख्य सचिव से इस संबंध में हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है। संगठन ने सभी नर्सिंग अधिकारियों से समय पर ACR और IPR ऑनलाइन जमा करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
