एमएमवीएम में इंटेक हेरिटेज क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Share
उदयपुर, 8 जुलाई: बामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर विद्यालय में इंटेक (INTACH) हेरिटेज क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा एवं नगर संयोजक गौरव सिंघवी ने हेरिटेज क्लब के 20 छात्र-छात्राओं को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। समारोह में इंटेक की लाइफटाइम सदस्य प्रियंका वैष्णव, लोकेश गांधी, प्रीति मुरडिया तथा सिटी कन्वीनर गौरव सिंह उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत विद्यार्थियों ने समूह गीत एवं कंटेंपरेरी डांस की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने कहा कि इंटेक हेरिटेज क्लब हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विरासत संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
