LOADING

Type to search

उदयपुर में ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

crime

उदयपुर में ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Share

फर्जी आईडी और QR कोड से चल रहा था ठगी का खेल; 3 लैपटॉप, 12 मोबाइल, 12 ATM कार्ड और करोड़ों के लेनदेन के रजिस्टर बरामद
उदयपुर, 13 अगस्त:
उदयपुर साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढीकली स्थित पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 12 स्मार्टफोन, 12 एटीएम कार्ड, 6 बैंक डायरी और करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब रखने वाले दो रजिस्टर बरामद किए हैं।
फर्जी QR कोड से खातों में मंगवाते थे रकम
पुलिस के अनुसार आरोपी JOGANIYA (JOG BET), BMW और DOLLER EXCHANGE जैसी अवैध गेमिंग-सट्टेबाजी वेबसाइटों के पैनल संचालित कर रहे थे। लोगों को ऑनलाइन गेम और सट्टे से पैसा कमाने का लालच देकर फर्जी व किराए के बैंक खातों से जुड़े QR कोड पर रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। रकम मिलने के बाद ग्राहकों को गेम खेलने के लिए कॉइन या आईडी दी जाती थी।
हार के बाद रकम रख लेते थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गेम खेलने वाले ग्राहकों को अंततः हार का सामना करना पड़ता था। इसके बाद उनके द्वारा जमा रकम आरोपियों द्वारा अपने पास रख ली जाती थी। पुलिस को बरामद रजिस्टरों में करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है।
पंजाब और राजस्थान के आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर (24), महेंद्र (25), कार्तिक (26), गुरलीन सिंह (21) और अभिषेक (27) के रूप में हुई है। इनमें राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब के फाजिल्का जिले के आरोपी शामिल हैं।
साइबर पुलिस की कार्रवाई, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम 2025 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद बैंक खातों, मोबाइल उपकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तथा करोड़ों के लेनदेन की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *