LOADING

Type to search

गोविन्द गुरु कॉलेज में फर्स्ट ईयर ऑनलाइन एडमिशन हेतु बचे केवल अंतिम छह दिन

education

गोविन्द गुरु कॉलेज में फर्स्ट ईयर ऑनलाइन एडमिशन हेतु बचे केवल अंतिम छह दिन

Share

बीए,बीससी में आवेदनों में बढ़ोतरी,बीकॉम में सीट के मुकाबले बहुत कम आवेदन
बाँसवाड़ा,9 मई:
इस वर्ष राजस्थान शिक्षा बोर्ड,सीबीएसई और अन्य राज्यों से कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयों में बीए,बीएससी,बीकॉम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का आगाज़ बुद्ध पूर्णिमा 01 मई को प्रारंभ कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा ने बताया कि जिले के सबसे बड़े सहशिक्षा महाविद्यालय में चार कोर्सेज:बीए की 2300,बीएससी बायो की 176,बीएससी मैथ्स की 88 और बीकॉम की 200 सीट्स हेतु आवेदन शुरू हो गए हैं।
विद्यार्थियों को पसंद के अनेक सब्जेक्ट ग्रुप उपलब्ध
ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो मनोज पंड्या ने बताया कि विद्यार्थी को आर्ट्स में छः ग्रुप में से तीन विषय,बीएससी बायो में तीन ग्रुप में से,बीएससी मैथ में चार ग्रुप में से और बीकॉम के ग्रुप से तीन विषय चुनने होंगे।

बीए के ग्रुप:कुल सीट्स 2300
हिंदी
अंग्रेजी/समाजशास्त्र/चित्रकला
संस्कृत/अर्थशास्त्र/संगीत /उर्दू
इतिहास/गृह विज्ञान
राजनीति विज्ञान
भूगोल/दर्शन शास्त्र

बीएससी बायो के ग्रुप:कुल सीट्स 176
रसायन शास्त्र(अनिवार्य)
बॉटनी/जियोलॉजी
जूलॉजी/जियोलॉजी

बीएससी मैथ्स के ग्रुप:कुल सीट्स 88
मैथ्स (अनिवार्य)
फिजिक्स/जियोलॉजी
केमिस्ट्री/कंप्यूटर साइंस
केमिस्ट्री/जियोलॉजी
बीकॉम:कुल सीट्स 200: एबीएसटी,ईएऍफ़एम,बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

विद्यार्थियों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क जारी
विद्यार्थियों को तकनीकी सुविधा और समस्या समाधान हेतु हेल्प डेस्क भी जारी कर दी है। विद्यार्थी कार्यालय समय में महाविद्यालय के कक्षा 8 और मोबाइल पर भी तकनीकी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प डेस्क में प्रो.मनोज पंड्या(9414308404),रतनपाल डोडियार (9414725388),प्रकाश चन्द्र किन्कोड़ ( 9783169854),डॉ शिवलाल परमार (9610389988) विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
देर शाम तक भरे गए फॉर्म:अपडेट
समाचार लिखे जाने तक प्राप्त डेटा अनुसार बीए बीएससी में तो आवेदन की संख्या में बढ़ोतरी है लेकिन बीकॉम में सीट की तुलना में बहुत कम आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *