LOADING

Type to search

अफीम तस्कर की 1.65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, बेटे का ट्रैक्टर भी जब्त

crime

अफीम तस्कर की 1.65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, बेटे का ट्रैक्टर भी जब्त

Share

प्रतापगढ़, 29 मई: प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अखेपुर निवासी तस्कर भूरालाल लबाना की करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई कंपीटेंट अथॉरिटी, नई दिल्ली के आदेश के बाद की गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने अफीम डोडा चूरा की तस्करी से अर्जित अवैध धन से संपत्तियां खरीदी थीं। आरोपी की पत्नी के नाम अरनोद रोड पर स्थित करीब 1.05 करोड़ रुपए की आवासीय भूमि और झांसड़ी गांव में 55 लाख रुपए की कृषि भूमि फ्रीज की गई है। इसके अलावा बेटे सुनील लबाना के नाम 10 लाख रुपए का ट्रैक्टर भी जब्त सूची में शामिल किया गया है।
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 22 दिसंबर 2021 को कोतवाली थाना पुलिस ने संचई गांव के पास एक इसुजी वाहन से 25 कट्टों में भरा 492 किलो 850 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया था। इस मामले में भूरालाल लबाना को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि अवैध कमाई से यह संपत्तियां अर्जित की गई थीं। इसके बाद विस्तृत वित्तीय जांच कर संपत्ति फ्रीज करने का आवेदन कंपीटेंट अथॉरिटी को भेजा गया, जिसके अनुमोदन के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित संपत्तियों पर फ्रीजिंग के बोर्ड भी लगा दिए हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *