LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में अफीम तौल शुरू: पहले दिन 296 किसानों से 2497 किलो अफीम खरीदी, 45 लाख का भुगतान

Local

चित्तौड़गढ़ में अफीम तौल शुरू: पहले दिन 296 किसानों से 2497 किलो अफीम खरीदी, 45 लाख का भुगतान

Share

चित्तौड़गढ़, 29 मार्च: चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग के पहले डिवीजन में अफीम तौल का कार्य रविवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन 18 गांवों से पहुंचे 296 किसानों से 2497.890 किलोग्राम अफीम खरीदी गई, जिसके बदले 45.28 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
तौल केंद्र पर सुबह 4 बजे से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी। विभाग ने गर्मी को देखते हुए टेंट और कूलर की व्यवस्था की, जिससे किसानों को राहत मिली। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई, जहां किसानों के सामने ही अफीम तौलकर कंटेनरों में सील कर सुरक्षित रखा गया। निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
तौली गई अफीम को पहले नीमच और बाद में गाजीपुर भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया केंद्र सरकार की निगरानी में होती है। अधिकारियों के अनुसार पहले डिवीजन में हजारों किसान तौल के लिए आएंगे। अफीम तौल 12 अप्रैल तक चलेगी, इसके बाद 15 अप्रैल से CPS पद्धति के तहत डोडा तौल शुरू होगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *