LOADING

Type to search

यूडीए शिविर में 100 से अधिक पट्टा प्रकरणों का निस्तारण

Local

यूडीए शिविर में 100 से अधिक पट्टा प्रकरणों का निस्तारण

Share

ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
उदयपुर, 15 जून:
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) में आयोजित शिविर में विभिन्न जनहित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। अब तक पट्टों के 108, फ्री होल्ड पट्टों के 9, भवन मानचित्र स्वीकृति के 6, नामांतरण के 53, आवंटन पत्र से जुड़े 44 तथा स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मामलों के 113 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना है। इससे नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
शिविर में जोन उपायुक्त सुरेंद्र बी. पाटीदार, रमेश बहेडिया, भूमि अवाप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा, तहसीलदार रणजीत सिंह बिट्ठू, अभिनव शर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक तथा सहायक नगर नियोजक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न प्रकरणों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *