LOADING

Type to search

आज गूंजेंगे पंचम दा के सदाबहार नगमे

Local

आज गूंजेंगे पंचम दा के सदाबहार नगमे

Share

उदयपुर, 26 जून: सुरों की मंडली संस्था की ओर से शनिवार को अशोका पैलेस में “आर.डी. बर्मन स्पेशल” संगीतमय संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम में करीब 30 गायक पंचम दा के अमर गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। संस्था अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि एकल, युगल और विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादें ताजा कराई जाएंगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर संगीतमय शाम का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *