LOADING

Type to search

संसदीय संकुल योजना से बदली तस्वीर, किसानों के खेतों में लहलहाई मूंग

Local

संसदीय संकुल योजना से बदली तस्वीर, किसानों के खेतों में लहलहाई मूंग

Share

बीज व प्रशिक्षण से 73 किसानों को मिला लाभ, सांसद ने मिनी किट वितरण के दिए निर्देश
उदयपुर, 2 मई:
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयासों से संसदीय संकुल योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। देवास संकुल क्षेत्र में किसानों को दिए गए बीज और प्रशिक्षण का असर अब खेतों में दिखाई दे रहा है। 10 गांवों के 73 किसानों को वितरित किए गए मूंग के बीज से अब फसल तैयार हो चुकी है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है।
शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक में कृषि, उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र, राजीविका, वन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को न केवल बीज दिए गए, बल्कि आधुनिक खेती का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे उत्पादन बेहतर हुआ।
सांसद रावत ने आगामी समय के लिए भी योजनाओं का विस्तार करते हुए निर्देश दिए कि संकुल के सभी गांवों के 108 किसानों को सोयाबीन, मक्का और मूंग के बीज का मिनी किट दिया जाए तथा उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही 20-20 चयनित किसानों को पपीता और सीताफल के पौधे वितरित किए जाएंगे।
उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 प्रकार की सब्जियों के बीज वितरण और वन विभाग द्वारा फलदार पौधों का रोपण करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग ने चयनित गांवों के स्कूलों में फर्नीचर, शौचालय और मरम्मत कार्य के प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *