LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 3 साल में बढ़े 3.16 लाख यात्री

Local

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 3 साल में बढ़े 3.16 लाख यात्री

Share

देश के टॉप-50 व्यस्त एयरपोर्ट में उदयपुर 33वें स्थान पर; 21% बढ़ा यात्री ट्रैफिक, टियर-2 शहरों में कई बड़े एयरपोर्ट पीछे
उदयपुर, 25 अगस्त:
लेकसिटी उदयपुर का हवाई कनेक्टिविटी नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के आंकड़ों के अनुसार, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच 3 लाख 15 हजार 996 यात्री बढ़े। यात्री संख्या 15 लाख 3 हजार 535 से बढ़कर 18 लाख 19 हजार 531 पहुंच गई। इस तरह तीन साल में एयरपोर्ट के यात्री ट्रैफिक में करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
देश के टॉप-50 में 33वें स्थान पर
यात्री संख्या बढ़ने के साथ उदयपुर एयरपोर्ट की राष्ट्रीय रैंकिंग भी सुधरी है। 2023-24 में 34वें स्थान पर रहने वाला एयरपोर्ट 2025-26 में 33वें पायदान पर पहुंच गया। राजस्थान में जयपुर 13वें, उदयपुर 33वें और जोधपुर 48वें स्थान पर रहा।
एक साल में जुड़े 1.69 लाख यात्री
2024-25 में उदयपुर एयरपोर्ट से 16 लाख 50 हजार 607 यात्रियों ने सफर किया था। 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 18 लाख 19 हजार 531 हो गई। यानी एक साल में 1 लाख 68 हजार 924 यात्री बढ़े और वार्षिक वृद्धि 10.2 प्रतिशत रही।
भोपाल, सूरत और पोर्ट ब्लेयर से आगे
टियर-2 शहरों में भी उदयपुर का प्रदर्शन मजबूत रहा। 18.19 लाख यात्रियों के साथ उदयपुर ने भोपाल (15.81 लाख), सूरत (18.14 लाख), वडोदरा (12.98 लाख) और पोर्ट ब्लेयर (18.16 लाख) को यात्री संख्या में पीछे छोड़ा।
पर्यटन और शादियों से बढ़ रहा ट्रैफिक
उदयपुर में विंटर टूरिज्म, हेरिटेज पर्यटन और रॉयल वेडिंग्स के कारण अक्टूबर से मार्च के बीच हवाई यातायात बढ़ता है। राजस्थान में जयपुर 56.27 लाख यात्रियों के साथ 13वें और जोधपुर 10.90 लाख यात्रियों के साथ 48वें स्थान पर रहा। आंकड़ों की तुलना वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2025-26 के आधार पर की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *