विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 7 को
Share
6 को होगी भजन संध्या
उदयपुर, 4 मई: औदीच्य समाज के आराध्य भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव जी एवं श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर बेडवास का पाटोत्सव भव्य समारोह के रूप में 6-7 मई को मनाया जाएगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि समस्त औदिच्य ब्राह्मण समाज व विश्वेश्वर महादेव जी मंदिर केन्द्रीय कार्यकारिणी बेडवास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय वृहद आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 6 मई की रात्रि 8.15 बजे से रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक दुर्गाशंकर शर्मा व पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुति होगी और समाज के विभिन्न भजन गायक भी अपने सुर बिखेरेंगे। अगले दिन 7 मई की सुबह 5़.57 बजे से 9.15 बजे तक लघु रुद्री पाठ व श्रृंगार होगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हवन-पूजन और मध्याह्न 12.30 बजे से 01.15 बजे तक ध्वजारोहण व आरती होगी। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।
