LOADING

Type to search

दो साल की बच्ची की श्वास नली में फंसी मूंगफली निकाली

Health

दो साल की बच्ची की श्वास नली में फंसी मूंगफली निकाली

Share

ब्रोंकोस्कोपी से बचाई मासूम की जान, पीएमसीएच में दो साल में 100 से अधिक बच्चों का उपचार
उदयपुर, 23 अक्टूबर: मूंगफली का एक दाना दो साल की बच्ची की जान पर भारी पड़ गया। श्वास नली में दाना फंसने से बच्ची को लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), बेदला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ब्रोंकोस्कोपी के जरिए मूंगफली निकालकर उसकी जान बचाई।
बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर के निर्देशन में बच्ची की जांच की गई। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिव कौशिक ने सीटी स्कैन के बाद बच्ची को बेहोश कर मुंह के रास्ते दूरबीन से श्वास नली में फंसी मूंगफली बाहर निकाली। बच्ची की कम उम्र को देखते हुए यह तरीका अपनाया गया। उपचार में ईएनटी, निश्चेतना और पीआईसीयू की टीम के साथ नर्सिंग व ओटी स्टाफ का योगदान रहा।
डॉ. कौशिक ने सलाह दी कि पांच साल से छोटे बच्चों को मूंगफली, चने और बादाम जैसे कठोर खाद्य पदार्थ देने से बचें। सांस लेने में परेशानी या होंठ नीले पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लें। पीएमसीएच के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल के अनुसार, अस्पताल में दो साल में 100 से अधिक बच्चों की श्वास नली से बाहरी वस्तुएं निकाली गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *