LOADING

Type to search

माता का अष्टमी पूजन कर की महाआरती

dharm

माता का अष्टमी पूजन कर की महाआरती

Share

महा आरती में उमडे भक्तगण, देर रात तक रही भक्तों की भीड़
उदयपुर 18 अक्टूबर।
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में रविवार को माताजी का अष्टमी पुजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि मातारानी का विशेष श्रृंगार किया गया, सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। देर रात तक महिला मंडल के सदस्यों की ओर से माता रानी के गीत गाये गये। प्रथम आरती सायं 07 बजे, द्वितीय आरती रात्रि 10 बजे व माताजी की आगल रात्रि 11 बजे हुई जिसमें भक्तों ने माता का आशीर्वाद लिया। रात भर भक्तों के लिए लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
ज्वारा विसर्जन सोमवार को
प्रवक्ता कृष्णकांत. कुमावत ने बताया कि सोमवार को प्रातः 9 बजे शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड पर ज्वारा विसर्जन किये जायेगे। भक्तों की ओर से पूरे रास्ते स्वागत द्वार लगा पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर बडी संख्या में भक्तगण भाग लेंगे, पूरे रास्ते में भक्तों द्वारा प्रसाद, पानी, मिल्क रोज, आईसक्रीम, फलों वितरण किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *