LOADING

Type to search

पीएचडी धारक डॉ. कंचन जाट ने चुनाव के लिए छोड़ी नौकरी, भाभी ममता भी मैदान में

political

पीएचडी धारक डॉ. कंचन जाट ने चुनाव के लिए छोड़ी नौकरी, भाभी ममता भी मैदान में

Share

चित्तौड़गढ़, 22 अक्टूबर: पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद के वार्ड-14 से ननद-भाभी के नामांकन चर्चा का विषय बने हुए हैं। डॉ. कंचन जाट और उनकी भाभी ममता जाट ने एक ही वार्ड से नामांकन दाखिल किया है। दोनों पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं और अब राजनीतिक दलों के टिकट का इंतजार कर रही हैं।
एमएससी और पीएचडी कर चुकीं डॉ. कंचन जाट चित्तौड़गढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर थीं। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उनकी भाभी ममता जाट बीएससी पास हैं और फिलहाल रीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
दोनों किसान परिवार से जुड़ी हैं। कंचन ने बताया कि उनके माता-पिता खेती करते हैं, लेकिन उन्होंने बच्चों की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, इसलिए उन्हें नेतृत्व का अवसर भी मिलना चाहिए। पार्टी से टिकट मिलने पर वे शिक्षा, महिला संबंधी मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम करेंगी।
एक ही परिवार की दो महिलाओं के एक वार्ड से दावेदारी करने से चुनावी चर्चा तेज हो गई है। अब नजर राजनीतिक दलों की टिकट सूची पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *