अंग्रेजी अध्ययन सम्मेलन का पोस्टर जारी
Share
उदयपुर, 4 जून: राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश की 23वीं वार्षिक कांफ्रेंस के पोस्टर का विमोचन जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में किया गया। यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान भाग लेंगे। कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन सचिव डॉ. विवेक पहाड़िया ने बताया कि ‘नैरेटिव न्यूआंसेस इन टेक्स्ट एंड ऑडियो विजुअल्स’ विषय पर केंद्रित सम्मेलन पीएम उषा योजना से प्रायोजित है। सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुतियों के साथ एसोसिएशन के जर्नल का लोकार्पण भी किया जाएगा।
