28 अप्रैल को उदयपुर के कई इलाकों में पावर कट, 6 घंटे बिजली रहेगी बंद
Share
मेंटेनेंस कार्य के चलते 40 से अधिक कॉलोनियां प्रभावित
उदयपुर, 27 अप्रैल: शहर में मंगलवार, 28 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान 40 से अधिक कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रभावित क्षेत्रों में सुंदरवास, अरविंद नगर, प्रताप नगर (ए और बी ब्लॉक), विद्या विहार, केंद्रीय विद्यालय, उत्तरी सुंदरवास, बोहरा गणेशजी, विनायक नगर, जयश्री कॉलोनी, बाहुबली कॉलोनी, महासतिया, पहाड़ा और ठोकर चौराहा शामिल हैं।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी रोड, यूनिवर्सिटी कैंपस, कालका माता रोड, हीराबाग, रूपसागर रोड, लाल विहार, गांधी नगर, आरटीओ रोड, प्रेम नगर, आदर्श नगर के सभी ब्लॉक, केशव नगर, न्यू केशव नगर, नागदा रेस्टोरेंट गली और ऐश्वर्या कॉलेज क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
अरिहंत नगर, गायत्री नगर, शांति नगर, नाकोड़ा नगर, पंजाबी बाग, आयड़, धुलकोट चौराहा, रघुनाथपुरा, मनीष विहार और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम ने लोगों से सहयोग और आवश्यक तैयारी करने की अपील की है।
