LOADING

Type to search

कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र, शुरू हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

Local

कृष्णमय हुआ प्रताप गौरव केंद्र, शुरू हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

Share

नन्हे कान्हाओं और राधा-कृष्ण की वेशभूषा ने मोहा मन, खान-पान व हस्तशिल्प के स्टॉल बने आकर्षण
उदयपुर, 4 सितंबर:
प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ शुक्रवार से कृष्ण भक्ति और उत्सवी उल्लास में रंग गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। सुबह पंचामृत अभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए, जबकि दोपहर से मेले में शहरवासियों की भीड़ जुटने लगी।
प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि सुबह 6 बजे आयोजित पंचामृत अभिषेक में 45 जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच हुए अनुष्ठान से महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मेले में खान-पान के साथ हस्तशिल्प, धार्मिक-सामाजिक साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। झूले और मनोरंजक गतिविधियां बच्चों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।
नन्हे कान्हाओं ने मोहा मन
महोत्सव संयोजक चन्द्र सिंह कोठारी ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष वेशभूषा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पांच वर्ष तक के बच्चों की कान्हा-यशोदा प्रतियोगिता में किंशु सुथार प्रथम, वेदिका राव द्वितीय और युविका श्रीमाली तृतीय रहीं। देवांश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
6 से 12 वर्ष वर्ग की राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में कृतिका, वेदिका और युविका संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। लक्षिका त्रिवेदी द्वितीय, एस. भटनागर तृतीय और प्रियांशी गरासिया सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित हुईं। नन्हे प्रतिभागियों की पारंपरिक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं ने परिसर में ब्रज जैसा माहौल बना दिया। प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश डागा मुख्य अतिथि रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *