जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
Share
16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, एक दिन पहले होगा गुण्डिचा मार्जन कार्यक्रम
उदयपुर, 14 जुलाई: गंगूकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर से 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में विभिन्न समितियों की समन्वय बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
इस्कॉन अध्यक्ष मायापुरवासी प्रभु ने बताया कि पुरी की परंपरा के अनुसार 15 जुलाई को गुण्डिचा मार्जन कार्यक्रम होगा, जिसमें श्रद्धालु मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग की साफ-सफाई करेंगे, जबकि पुणे इस्कॉन के भक्त रंगोली सजाएंगे। रथयात्रा में महिलाएं लाल-केसरिया साड़ी और गोपी वेशभूषा में कलश लेकर सबसे आगे चलेंगी, वहीं पुरुष श्रद्धालु धोती-कुर्ता या सफेद कुर्ता-पायजामा धारण करेंगे। वृंदावन के देवहरि प्रभु के नेतृत्व में हरिनाम संकीर्तन और महिलाओं का संकीर्तन नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा। इस्कॉन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रथयात्रा में महंगे स्वर्णाभूषण, अधिक नकदी लेकर न आएं तथा मोबाइल व अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
