LOADING

Type to search

21वीं कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, इस बार 11 हजार शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

Local

21वीं कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, इस बार 11 हजार शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

Share

उदयपुर, 17 जुलाई: श्रावण मास की नाग पंचमी पर आयोजित होने वाली उदयपुर की 21वीं विशाल कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को गंगु कुंड परिसर में शिव महोत्सव समिति की बैठक समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें यात्रा को अधिक भव्य, व्यवस्थित और जनभागीदारी से सफल बनाने की रणनीति तय की गई। समिति ने इस वर्ष 17 अगस्त को गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव मंदिर तक निकलने वाली 21 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा में 11 हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष करीब 10 हजार कावड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। यात्रा से पूर्व सात दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आमजन भी शामिल होंगे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और व्यापक जनसंपर्क को लेकर सुझाव दिए गए। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *