LOADING

Type to search

दीपावली मेले की तैयारियां तेज, निगम ने बनाई 21 समितियां

Local

दीपावली मेले की तैयारियां तेज, निगम ने बनाई 21 समितियां

Share

कलाकारों के चयन से सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा तक की जिम्मेदारी सौंपी, महापौर ने समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
उदयपुर, 24 अक्टूबर:
नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए निगम ने 21 समितियों का गठन किया है। महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता और मेला संयोजक प्रमोद सामर की मौजूदगी में हुई बैठक में समितियों के अध्यक्ष, संयोजक और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को समय पर काम पूरा करने और व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों पर रहेगा फोकस
सांस्कृतिक एवं कलाकार चयन समिति का अध्यक्ष उमेश मनवानी और संयोजक अतुल चंडालिया को बनाया गया है। स्थानीय कलाकार एवं प्रतिभा चयन समिति की अध्यक्ष निधि गोधा और संयोजक डिम्पल कुंवर होंगी। अतिथि चयन समिति की जिम्मेदारी आशीष कोठारी और निमंत्रण समिति की जिम्मेदारी अतुल चंडालिया को सौंपी गई है। स्वागत और वीआईपी व्यवस्था के लिए भी अलग समितियां बनाई गई हैं।
सफाई से सुरक्षा तक अलग-अलग टीमें
पंडाल, स्टॉल, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा और साज-सज्जा के लिए समितियां गठित की गई हैं। सफाई समिति का अध्यक्ष प्रदीप विजयवर्गीय, सुरक्षा समिति का अध्यक्ष सतीश शर्मा और चिकित्सा समिति का अध्यक्ष नरेश वैष्णव को बनाया गया है। जल व्यवस्था समिति की जिम्मेदारी अशोक नागदा को दी गई है।
इसके अलावा नियंत्रण, अल्पाहार, प्रेस, प्रचार-प्रसार और परिवहन व्यवस्था के लिए भी समितियां बनाई गई हैं। मेला संयोजक प्रमोद सामर के अनुसार, मेले में शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने पर जोर रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *