LOADING

Type to search

मतदान दलों के गठन की तैयारियां तेज, 1 अगस्त तक कार्मिकों का डेटा अपडेट करने के निर्देश

Local

मतदान दलों के गठन की तैयारियां तेज, 1 अगस्त तक कार्मिकों का डेटा अपडेट करने के निर्देश

Share

उदयपुर, 26 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनाव के मद्देनजर मतदान दलों के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। एनआईसी के सॉफ्टवेयर पर जिले के सभी अधिकारियों व कार्मिकों का बेसिक डेटा 1 अगस्त तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने  से सभी डीडीओ को मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा एनआईसी के सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध डाटाबेस के माध्यम से संबंधित डीडीओ द्वारा 1 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी कार्यालय का ईएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अथवा लॉगिन उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित कार्यालय अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निर्धारित प्रारूप में विवरण तैयार कर एनआईसी को उपलब्ध कराएंगे। कोषाधिकारी उदयपुर शहर और ग्रामीण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *