LOADING

Type to search

निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में

Local

निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में

Share

‘जागृति’ थीम पर 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में आयोजन, उदयपुर संभाग से पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु
उदयपुर, 18 अक्टूबर :
हरियाणा के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 26 अक्टूबर तक 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम आयोजित होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की छत्रछाया में होने वाले समागम की थीम ‘जागृति’ रखी गई है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विशाल पंडाल, एलईडी स्क्रीन, स्वागत द्वार और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु आवागमन के लिए परिसर को चार प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया है। सेवादार निस्वार्थ भाव से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
उदयपुर ब्रांच के मुखी जीत सिंह ने बताया कि उदयपुर संभाग से हजारों श्रद्धालुओं के समागम में पहुंचने की उम्मीद है। उदयपुर के कई सेवादार अग्रिम सेवा के लिए समालखा पहुंच चुके हैं। समागम में ब्रह्मज्ञान, आत्मचिंतन, प्रेम, सद्भाव और निष्काम सेवा के माध्यम से मानवता एवं विश्वबंधुत्व का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *