LOADING

Type to search

प्रमुख शासन सचिव ने किया सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण

Health

प्रमुख शासन सचिव ने किया सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण

Share

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों की जरूरत पर चर्चा
उदयपुर, 6 अक्टूबर:
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान श्रीमती गायत्री राठौर ने सोमवार को उदयपुर के हिरण मगरी स्थित सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल का निरीक्षण डॉ. तरुण व्यास ने करवाया। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद श्रीमती राठौर ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्षों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, वर्तमान व्यवस्थाओं तथा आगामी समय में सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक संसाधनों और जरूरतों की जानकारी दी।
आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने उदयपुर संभाग में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
प्रमुख शासन सचिव ने बैठक में उपस्थित प्रत्येक विभागाध्यक्ष से विभागवार जानकारी ली तथा चिकित्सा सुविधाओं, विभागीय कार्यों और आवश्यक संसाधनों को लेकर चर्चा की। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य, डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित आरएनटी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *