LOADING

Type to search

सुविवि में प्रो. नीरज बने आर्ट्स कॉलेज के डीन

education

सुविवि में प्रो. नीरज बने आर्ट्स कॉलेज के डीन

Share

उदयपुर, 21 मई: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रो. नीरज शर्मा को सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय का अधिष्ठाता तथा मानविकी संकाय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। प्रो. शर्मा संस्कृत विभागाध्यक्ष होने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता भी हैं। वे वर्ष 2012 से विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं तथा डीन पीजी स्टडीज, चेयरमेन स्पोर्ट्स बोर्ड और बीओएम सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने 90 शोधपत्र और 10 ग्रंथों का लेखन-संपादन किया है। प्रो. शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से वैदिक कृषि विज्ञान में डी-लिट उपाधि प्राप्त की है तथा अकादमिक योगदान के लिए राष्ट्रपति सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *