यौमे आशूरा पर कुरआन ख्वानी, दुआए आशूरा और जुलूस-ए-हुसैनी आज
Share
अम्बावगढ़ स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार पर होंगे धार्मिक आयोजन, रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था
उदयपुर, 25 जून: इल्मी व बरेलवी सुन्नी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वावधान में यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को अम्बावगढ़ पहाड़ी स्थित दरगाह गंजे शहीदा सरकार (अम्बावगढ़ वाले बाबा) पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कुरआन ख्वानी, दुआए आशूरा, रोजा इफ्तार, जुलूस-ए-हुसैनी तथा फातिहा ख्वानी जैसे आयोजन होंगे।
सोसायटी से जुड़े मोहसिन हैदर ने बताया कि नमाज-ए-जुमा के बाद शाम 4 बजे दरगाह परिसर स्थित मस्जिद में कुरआन ख्वानी का आयोजन होगा, जिसमें शहरभर के आलिम, हाफिज और मुस्लिम समाज के लोग पवित्र कुरआन की तिलावत करेंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पढ़े गए कलाम-ए-पाक को सामूहिक रूप से फातिहा ख्वानी में पेश किया जाएगा।
रोजेदार करेंगे सामूहिक इफ्तार
नमाज-ए-असर के बाद और मगरिब की नमाज से पूर्व दुआए आशूरा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके बाद बड़ी संख्या में रोजेदार दरगाह परिसर में रोजा इफ्तार करेंगे। शाम को मस्जिद हुज्जतुल इस्लाम (बीच की मस्जिद, सिलावटवाड़ी) से जुलूस-ए-हुसैनी निकाला जाएगा, जिसका दरगाह पर स्वागत किया जाएगा।
मगरिब की नमाज के बाद हम्द, नात, मनकबत, तकरीर, सलातो-सलाम एवं फातिहा ख्वानी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दरगाह कमेटी के सदर राजा भाई सहित शहर के अनेक धर्मगुरु, समाजसेवी एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
पांडुवाडी मस्जिद में यौमे आशूराह के अवसर पर रोज़ा इफ्तार आज
हर साल की तरह इस साल भी पठानान पंचायत मस्जिद पांडुवाडी में इंतेजामिया कमेटी की ओर से यौमे आशूराह के अवसर पर शुक्रवार ( 26 जून 2026) को रोज़ा इफ्तारी का आयोजन किया जाएगा। मस्जिद सदर ताहिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार को इंतेजामिया कमेटी की ओर से नियाजे हुसैन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यौमे आशूराह 26 जून दोपहर को जब ताजियों की सवारी गणगौर घाट पहुंचेंगे। जहां अकीदतमंदों के लिए शब्बील, पानी की व्यवस्था की जाएंगी। रोज़ा इफ्तारी इकबाल हुसैन की तरह से होगी। यह जानकारी कमेटी सदस्य अब्दुल अजीज सिंधी ने दी।
