LOADING

Type to search

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर एक महीने तक यातायात प्रभावित

Rajasthan

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर एक महीने तक यातायात प्रभावित

Share

दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ बदले मार्ग से चलेंगी; कई ट्रेनों का सफर बीच में होगा समाप्त
उदयपुर, 8 अगस्त
: चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल मार्ग पर यात्रियों को अगले एक महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंघावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किया है। कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन बीच के स्टेशन तक ही किया जाएगा।
कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
4 से 8 अक्टूबर तक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801) तथा 4 से 9 अक्टूबर तक इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14802) रद्द रहेगी। मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19605) 4 से 8 अक्टूबर और उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस (19606) 3 से 7 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
बदले मार्ग से संचालन
16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस मारवाड़-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम होकर चलेगी। 7 अक्टूबर को जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09723) अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से संचालित होगी। वहीं 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1, 3 और 6 अक्टूबर को 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
स्टेशन भी बदले
10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस अजमेर में ही यात्रा समाप्त करेगी। जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (12992) कई निर्धारित तिथियों पर उदयपुर सिटी की बजाय राणा प्रताप नगर तक जाएगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के झरवासा और बांदनवाड़ा सहित कुछ स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव भी हटाए गए हैं। रेलवे के अनुसार दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन और सुचारु होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *