LOADING

Type to search

आंगन में बिखरे इंद्रधनुषी रंग, झिलमिलाते दीपों ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

dharm

आंगन में बिखरे इंद्रधनुषी रंग, झिलमिलाते दीपों ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

Share

उदयपुर, 5 नवम्बर: दीपावली केवल दीपों की जगमगाहट का पर्व नहीं, बल्कि रंगों, रिश्तों और खुशियों के अनूठे संगम का उत्सव भी है। घर के आंगन में सजी मनमोहक रंगोली इसी उत्सवी उल्लास की खूबसूरत अभिव्यक्ति है।
पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजी महिलाएं जब अपने सधे हाथों से रंगोली में इंद्रधनुषी रंग भरती हैं, तो मानो धरती पर सौंदर्य की अनुपम कृति आकार लेने लगती है। रंगोली के चारों ओर टिमटिमाते मिट्टी के दीपक इस कलात्मक सृजन को और भी आकर्षक बना देते हैं।
भारतीय संस्कृति में रंगोली केवल सजावट नहीं, बल्कि मंगलकामना, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। रंगों की यह खूबसूरत अल्पना घर की चौखट पर खुशियों का स्वागत करती हुई दीपोत्सव की परंपराओं को जीवंत कर देती है। फोटो: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *