LOADING

Type to search

प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री- दो मरीज पहले से थीं गंभीर, जयपुर रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Health

प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री- दो मरीज पहले से थीं गंभीर, जयपुर रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Share

डूंगरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, संक्रमण रोकने और नर्सिंग भर्ती का दिया भरोसा
बांसवाड़ा/डूंगरपुर, 15 जुलाई
: बांसवाड़ा जिला अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामलों की समीक्षा करने पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि चार में से दो महिलाओं की मौत प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण हुई, जबकि दो मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर स्थिति में थीं। उन्होंने बताया कि एक महिला ने चिकित्सकीय सलाह के बिना गर्भपात की दवा ली थी, जबकि अन्य मामलों में हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं की मौत का कारण हार्ट और किडनी फेल होना भी दर्ज है। मंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल रिकॉर्ड जयपुर भेजकर सत्यापित किए जाएंगे और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने एएनएम और फील्ड स्टाफ को गर्भवती महिलाओं की नियमित हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बांसवाड़ा दौरे से पहले डूंगरपुर में मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अस्पतालों को संक्रमणमुक्त रखने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ने नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम के रिक्त पदों पर भर्ती सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने अनुभव आधारित मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *