LOADING

Type to search

बंगाल विजय के बाद गोगुंदा पहुंचे राजेंद्र सिंह राठौड़

Local

बंगाल विजय के बाद गोगुंदा पहुंचे राजेंद्र सिंह राठौड़

Share

बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत
उदयपुर, 6 मई:
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बंगाल विजय के बाद उदयपुर से गोगुंदा आगमन पर बड़गांव मंडल द्वारा बरोडिया चौकी पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और नारों के बीच राठौड़ का अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राठौड़ को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प व्यक्त किया।
राजेंद्र सिंह राठौड़ को राजस्थान की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है और वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभू गमेती, पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह, देवी सिंह, पूनम, महामंत्री रतन कन्हैयालाल, मंडल उपाध्यक्ष शंकर, राहुल, देवेंद्र सिंह, किशन, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश पालीवाल, सुनील पालीवाल, चंद्रभान सिंह कठार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *