LOADING

Type to search

13 साल बाद दबोचा दुष्कर्म का आरोपी, मीटर रीडर बनकर पहुंची पुलिस

Local

13 साल बाद दबोचा दुष्कर्म का आरोपी, मीटर रीडर बनकर पहुंची पुलिस

Share

अहमदाबाद से गिरफ्तारी
उदयपुर, 15 अप्रैल
: उदयपुर की फलासिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने अनोखी रणनीति अपनाते हुए भेष बदलकर गुजरात के कई इलाकों में सघन तलाश की।
पुलिस टीम ने तीन दिन तक नवापुरा, मेहसाणा, ऊंझा और सिद्धपुर क्षेत्रों में जाकर कभी बिजली मीटर रीडर, तो कभी दूध और गैस सप्लायर, यहां तक कि पटवारी बनकर गांव-गांव में आरोपी का सुराग जुटाया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को अहमदाबाद से पकड़ लिया गया।
थानाधिकारी सीताराम के अनुसार, वर्ष 2013 से पॉक्सो एक्ट के तहत फरार वारंटी रमेश भाई उर्फ झालावाड़ी रेबाड़ी (निवासी उनावा, मेहसाणा) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि एक दलाल नाबालिग को काम दिलाने के बहाने गुजरात ले गया था, जहां उसे आरोपी को बेच दिया गया। किसी तरह नाबालिग उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन के निर्देशन में गठित टीम में एएसआई कालूलाल, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल बंशीलाल और विक्रम की अहम भूमिका रही। लंबे समय बाद आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *