आरबीआई का ‘म्यूलहंटर’ रोकेगा डिजिटल धोखाधड़ी
Share
सांसद डॉ. मन्नालाल रावतके सवाल पर सरकार का जवाब, एआई से मनी म्यूल नेटवर्क पर सख्ती
उदयपुर, 30 मार्च : भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए ‘म्यूलहंटर’ नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल शुरू किया है। संसद में डॉ. मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि यह टूल मनी म्यूल खातों की पहचान कर संदिग्ध लेनदेन को रोकने में मदद करेगा। बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एआई और मशीन लर्निंग आधारित सिस्टम अपनाने, रियल टाइम ट्रांजेक्शन मॉनिटरिंग और नेटवर्क एनालिटिक्स के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने यूपीआई लेनदेन की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डिवाइस बाइंडिंग और ट्रांजेक्शन लिमिट जैसे उपाय लागू किए हैं। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 के जरिए शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
आरबीआई ने ग्राहकों को अनाधिकृत लेनदेन में सीमित देयता का संरक्षण भी दिया है। सरकार और बैंक जागरूकता अभियान चलाकर साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को सतर्क कर रहे हैं।
