LOADING

Type to search

शौर्य चक्र मिला, सुविधाओं का अब भी इंतजार

Local

शौर्य चक्र मिला, सुविधाओं का अब भी इंतजार

Share

शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा के परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उदयपुर, 4 जुलाई:
देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा के परिवार को आज भी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल सका है। इस मुद्दे को लेकर समाजजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर शहीद परिवार को लंबित सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2022 में असम के लिकाबाली में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान मेजर मुस्तफा बोहरा ने आबादी को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी वीरता के लिए वर्ष 2024 में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया, लेकिन इसके बावजूद आवास और भूखंड जैसी सरकारी घोषणाएं अब तक फाइलों में अटकी हुई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर शहीद परिवार के सभी लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित करे। समाजजनों का कहना है कि शहीदों का सम्मान केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके परिवारों को समय पर सभी सरकारी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *