LOADING

Type to search

रोटरी क्लब अशोका की नई कार्यकारिणी घोषित, आलोक गुप्ता बने अध्यक्ष

Local

रोटरी क्लब अशोका की नई कार्यकारिणी घोषित, आलोक गुप्ता बने अध्यक्ष

Share

वर्ष 2026-27 में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के नए प्रकल्पों पर रहेगा फोकस
उदयपुर, 16 अप्रैल:
सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय रोटरी क्लब अशोका की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई, जिसमें रोटेरियन आलोक गुप्ता को अध्यक्ष और रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा को सचिव नियुक्त किया गया। नई टीम के गठन के साथ क्लब ने आगामी सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में प्रभावी सेवा कार्यों का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश माधवानी तथा वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राहुल माखीजा की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यकाल में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल के सिद्धांतों के अनुरूप क्लब, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगड़िया के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएगा। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि वे रोटरी के मूल मंत्र ‘सर्विस अबोव सेल्फ’ की भावना के साथ क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास से क्लब सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन से क्लब में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई प्रभावी अभियान शुरू किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *