LOADING

Type to search

सद्भाव सेवा फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

education

सद्भाव सेवा फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Share

उदयपुर, 21 जुलाई: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहरों का गुड़ा (अंबेरी) में मंगलवार को सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौहान ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सामान्य ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालकर किया। फाउंडेशन अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है। प्रश्नोत्तरी में पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विज्ञान, राजनीति और खेल से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कविता, कहानी और पोस्टर प्रस्तुति भी दी। विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। शिक्षक पुष्पकांत आमेटा ने फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानमल जैन, रेखा अग्रवाल, सुरेश, हर्ष दल, अरुण बसल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सद्भाव सेवा फाउंडेशन वर्षों से शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *