LOADING

Type to search

सागवाड़ा विधानसभा को सात नई डामर सड़कों की सौगात

Rajasthan

सागवाड़ा विधानसभा को सात नई डामर सड़कों की सौगात

Share

विधायक शंकरलाल डेचा के प्रयासों से करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत, ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगा सड़क संपर्क
डूंगरपुर/ओबरी, 8 अगस्त (नीलेश दवे):
सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शंकरलाल डेचा के प्रयासों से करोड़ों रुपये की लागत वाली सात नई डामर सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
स्वीकृत कार्यों में आंतरी–ओबरी बालक आश्रम छात्रावास संपर्क सड़क के लिए 1.05 करोड़ रुपये, गणेशपुरी–सिलोही सड़क से पेमेला तालाब तक 91.20 लाख रुपये, वीरमखोर तालाब (वांदरवेद) से श्मशान घाट तक 54.25 लाख रुपये, एनएच-927ए भिलूड़ा से पाड़ा फला होते हुए जगन्नाथपुरी तक 87.15 लाख रुपये, करकटिया फला से खुमानपुर तक 1.039 करोड़ रुपये, बीजोला नालवाली तारावड़ी से आदिवासी बस्ती तक 54.25 लाख रुपये तथा फावटा संपर्क सड़क से गेमेला फला तक 57.65 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।
परियोजनाओं की स्वीकृति पर गोरेश्वर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक शंकरलाल डेचा के निवास पहुंचकर उनका तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक डेचा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *