LOADING

Type to search

लेह में अर्चित वर्डिया को नमन

socal

लेह में अर्चित वर्डिया को नमन

Share

सिन्धु दर्शन यात्रा दल ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
उदयपुर, 26 जून:
सिन्धु दर्शन यात्रा के तहत लेह पहुंचे उदयपुर के 230 श्रद्धालुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मेवाड़ के वीर शहीद लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया को हॉल ऑफ फेम स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष अनुमति के साथ आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व संजय भंडारी ने किया। इस दौरान अशोक मेहता, राकेश सिसोदिया, सुरेश जैन, हुकुम सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री अरविन्द जारोली ने कहा कि श्रद्धांजलि के दौरान कई श्रद्धालु भावुक हो उठे और मेवाड़ के वीर सपूत के अदम्य साहस को नमन किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में उदयपुर निवासी लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान अपने दो साथियों को बचाने का प्रयास करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *