LOADING

Type to search

उपभोक्ता की शिकायत पर अलवर पाक और बालाजी वेफर्स के नमूने लिए

Health

उपभोक्ता की शिकायत पर अलवर पाक और बालाजी वेफर्स के नमूने लिए

Share

दीपावली विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, साईं एजेंसी में मिलीं अनियमितताएं
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ता की शिकायत पर शास्त्री सर्कल स्थित शास्त्री कोल्ड हाउस से अलवर पाक और हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित साईं एजेंसी से चटाका-पटाका बालाजी वेफर्स के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने कार्रवाई की। शास्त्री कोल्ड हाउस में चटाका-पटाका वेफर्स नहीं मिले, लेकिन बिक्री के लिए रखे 15 किलो अलवर पाक में से नमूना लिया गया। इसके बाद बालाजी कंपनी के अधिकृत वितरक साईं एजेंसी से वेफर्स का नमूना लिया गया।
निरीक्षण के दौरान साईं एजेंसी में खाद्य सुरक्षा डिस्प्ले बोर्ड और कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली। विभाग संबंधित फर्म को सुधार नोटिस जारी करेगा। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आदित्य ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और गुणवत्ता के नियमों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं से खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच करने की अपील की। मिलावट की शिकायत विभागीय नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन 181 पर की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *