LOADING

Type to search

गुरु पूर्णिमा पर गूंजेंगे संघ गीत, ‘संघ साधना’ में नवोदित और वरिष्ठ कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Local

गुरु पूर्णिमा पर गूंजेंगे संघ गीत, ‘संघ साधना’ में नवोदित और वरिष्ठ कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Share

प्रताप गौरव केंद्र में 29 जुलाई को होगा आयोजन, संगीत के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संदेश
उदयपुर, 11 जुलाई:
पं. जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच की ओर से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को प्रताप गौरव केंद्र में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संघ साधना’ आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम संघ के तपस्वी स्वयंसेवकों और मनीषियों के समर्पण, त्याग और राष्ट्रसेवा को संगीत के माध्यम से नमन करेगा।
स्मृति मंच के पंडित नरेंद्र कुमार ब्यावत ने बताया कि मंच पिछले करीब 17 वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मंच प्रतिवर्ष बसंत पंचमी और गुरु पूर्णिमा पर संगीत कार्यक्रमों, गोष्ठियों और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन करता है तथा नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करता है।
मंच की शिखा बहल ने बताया कि ‘संघ साधना’ कार्यक्रम में नवोदित और वरिष्ठ कलाकार केवल संघ गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। मंच ने शहरवासियों और संगीत प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *